Latest News

चमोली में 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।


आजादी के अमृत महोत्सव पर इस बार 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने शुक्रवार को वीसी में हर-घर तिरंगा अभियान का सभी जिलों में भव्य एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 15 जुलाई,2022, आजादी के अमृत महोत्सव पर इस बार 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने शुक्रवार को वीसी में हर-घर तिरंगा अभियान का सभी जिलों में भव्य एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जनभागीदारी के साथ 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। बद्रीनाथ धाम में भी 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वीसी में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.उमा रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र सिंह गुंजियाल आदि मौजूद थे।

Related Post