Latest News

हरिद्वार से ऋषिकेश घूमने जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी एक महिला की मौके पर ही मौत 67 यात्री घायल।


हरिद्वार घूमने आए बलिया उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की भरी बस ऋषिकेश जाते मुनी की रेती पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 67 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 3 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार 29 जुलाई (विकास शर्मा) हरिद्वार घूमने आए बलिया उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की भरी बस ऋषिकेश जाते मुनी की रेती पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 67 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 3 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार घूमने हेतु बलिया उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्री डबल डेकर बस संख्या यूपी 54 टी 8131 द्वारा हरिद्वार घूमने के उपरांत ऋषिकेश लक्ष्मण झूला जा रहे थे। मुनी की रेती पीडब्ल्यूडी चौराहे के समीप अचानक बस के फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार एक 50 वर्षीय महिला इंदु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 67 सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक महिला के पति का नाम भरत बताया जा रहा है। बस में सवार सभी यात्री बलिया उत्तर प्रदेश अगर संडा के रहने वाले हैं। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय तथा एवं एम्स चिकित्सालय में भेजा गया। तीर्थ यात्रियों के दल को हरिद्वार घूमने के बाद ऋषिकेश लक्ष्मण झूला, नीलकंठ आदि मंदिरों में घूमने के उपरांत जम्मू वैष्णो देवी दर्शन हेतु जाना था। बस दुर्घटना के घायलों की सूची 1- पार्वती देवी, 50 वर्ष 2- अनामिका, 8 वर्ष 3- खुश्बु, 25 वर्ष 4- यशोदा देवी, 55 वर्ष 5- फूलवन्ती देवी, 60 वर्ष 6- लखपति देवी, 40 वर्ष पुरुष- 1- मास्टर आर्यन, 3 वर्ष 2- संजय कुमार गुप्ता, 50 वर्ष 3- जगदम्बे, 35 वर्ष 4- अवध किशोर सिंह, 60 वर्ष डिस्चार्ज किए गए घायलों की सूची- 1- बिन्दु देवी, 56 वर्ष 2- राजकुमारी, 49 वर्ष 3- सोमेश्वरी, 40 वर्ष 4- सूर्यकांत, 36 वर्ष 5- मास्टर अनुराग, 14 वर्ष

Related Post