Latest News

विशेष पुण्य फल प्रदान करती है शिव आराधना- श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महाराज ने कहा है कि सावन में पूर्ण विधि विधान के साथ की गयी देवों के देव महादेव भगवान शिव की उपासना विशेष पुण्य फल प्रदान करती है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 30 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महाराज ने कहा है कि सावन में पूर्ण विधि विधान के साथ की गयी देवों के देव महादेव भगवान शिव की उपासना विशेष पुण्य फल प्रदान करती है। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में शिव आराधना के दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों के सभी मनोरथ पूरे करते हैं। श्रद्धालु भक्तों को श्रावण मास में प्रतिदिन नियमानुसार भगवान शिव का पूजन व आराधना करनी चाहिए। जो श्रद्धालु पूरे श्रावण मास भगवान शिव की आराधना करते हैं। भगवान भोलेनाथ उन पर असीम कृपा करते हैं। शिव कृपा से उनका जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के प्रधान देव हैं और वे प्रकृति से विशेष स्नेह करते हैं। इसलिए शिव साधकों को प्रकृति के संरक्षण संवर्द्धन में भी अपना योगदान अवश्य करना चाहिए। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के चलते मानव जीवन में आज अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्राकृतिक संतुलन को पुनः स्थापित करने के लिए सभी श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना के साथ पौधारोपण कर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण भी करना चाहिए। सभी के सहयोग से ही प्राकृतिक असंतुलन को दूर किया जा सकता है।

Related Post