Latest News

अपनी संस्कृति के पैरोकार और पहरेदार बने - स्वामी चिदानन्द सरस्वती


परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अमेरिका की धरती से घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा का संदेश दिया। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों का आह्वान करते हुये कहा कि विदेश की धरती पर रहते हुये अपनी मातृभूमि और मातृभाषा को हमेशा याद रखे। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को 13 से 15 अगस्त को तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

ऋषिकेश, 2 अगस्त। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अमेरिका की धरती से घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा का संदेश दिया। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों का आह्वान करते हुये कहा कि विदेश की धरती पर रहते हुये अपनी मातृभूमि और मातृभाषा को हमेशा याद रखे। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को 13 से 15 अगस्त को तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों को जाग्रत करते हुये स्वामी जी ने कहा कि हमारी कर्मभूमि कोई भी हो परन्तु अपनी जन्मभूमि से हमेशा जुडे रहे। घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान को एक उत्सव की तरह मनाएं तथा अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि के प्रति समर्पित रहंे। भारतीय मूल के लोग चाहे कहीं पर भी हो परन्तु हर भारतीय के दिल में भारत बसता है क्योंकि तिरंगे का सम्मान अर्थात भारत का सम्मान। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। तिरंगा भारत की एक समृद्ध एवं ऐतिहासिक विरासत है। तिरंगा हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ एक महत्वपूर्ण अभियान है। भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर तिरंगे को हर घर और हर घाट पर फहराने के लिये सभी देशवासियों को प्रोत्साहित करना नितांत आवश्यक है।

Related Post