Latest News

नाग पंचमी पर शिव भक्तों ने शिवालय में पूजा अर्चना कर लिया भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद।


नागपंचमी अवसर पर शिवालयो में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। आज सुबह से ही शिव भक्तों द्वारा शिव मंदिरों में नागपंचमी अवसर पर पूजा अर्चना हेतु भारी संख्या में तांता लगा हुआ है। श्रावण मास में नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व माना गया है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 2 अगस्त (विकास शर्मा) नागपंचमी अवसर पर शिवालयो में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। आज सुबह से ही शिव भक्तों द्वारा शिव मंदिरों में नागपंचमी अवसर पर पूजा अर्चना हेतु भारी संख्या में तांता लगा हुआ है। श्रावण मास में नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व माना गया है। भगवान भोलेनाथ के प्रमुख मंदिरों दक्ष प्रजापति मंदिर, सिद्ध पीठ दरिद्र भंजन मंदिर, दुख भंजन मंदिर, दूधेश्वर महादेव व नीलेश्वर महादेव तथा बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में नाग पंचमी की पूजा अर्चना करने हेतु पहुंचे। मंदिरों में नाग पंचमी की पूजा हेतु शिव भक्तों की भारी भीड़ थी। मंदिरों के परिसर में शिव भक्त नाग पंचमी की विधिवत पूजा पंडितों द्वारा करा रहे हैं। नाग पंचमी पूजा से मनुष्य के कालसर्प दोष अन्य कई दोषों का निवारण होता है। कनखल दक्ष मंदिर के मुख्य पुजारी विश्वेश्वर पुरी जी के अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है।हिंदू धर्म के अनुसार नाग देवताओं के रूप में पूजनीय हैं। इस दिन पूजा करने से मनुष्य की कुंडली में कालसर्प और राहु दोष दूर हो जाते हैं और मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी आई है। भगवान शंकर को नाग अत्यंत प्रिय है। नाग पंचमी पर इस बार शुभ संयोग बना है ऐसे में नागों की पूजा अर्चना से भगवान शंकर की सदैव भक्तों पर कृपा बनी रहती है और मनुष्य को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Related Post