Latest News

स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने ऊखीमठ में उक्त संस्थानों का औचक निरीक्षण किया


क्षेत्रीय जनता को तहसील स्तर एवं विकास खंड स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऊखीमठ में उक्त संस्थानों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 10 अगस्त, 2022, क्षेत्रीय जनता को तहसील स्तर एवं विकास खंड स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऊखीमठ में उक्त संस्थानों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा ऊखीमठ तहसील का निरीक्षण कर सभी पटलों का जायजा लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी ऊखीमठ एवं सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्रीय जनता द्वारा जो भी आवश्यक सेवाओं के लिए आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं उन आवेदन पत्रों को तत्परता के साथ निस्तारण कर समय से सभी प्रमाण-पत्रों को जारी करना सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा जो भी समस्याएं इंगित की जाती हैं उन समस्याओं को भी तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पटल सहायकोें को निर्देश दिए हैं कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन तत्परता से करें एवं सभी पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक ढंग से करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जो भी पुरानी पत्रावलियां हैं जिनका निस्तारण किया जाना है इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि तहसील में जो भी सामग्री की आवश्यकता है उसके लिए मांग पत्र प्रेषित करने को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास कार्यालय ऊखीमठ का भी निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि खंड स्तर से जो भी विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। क्षेत्र समिति की बैठकों में जो भी आम जनमानस की समस्याएं दर्ज कराई जाती हैं उन समस्याओं का निराकरण समय से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पटलों पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों के नेम प्लेट लगाने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा हिम उत्थान सोसायटी समूह द्वारा संचालित डेयरी का भी जायजा लिया तथा समूह के माध्यम से विक्री की जा रही दूध की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र वासियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

Related Post