Latest News

परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों और सेना के जवानों ने मार्च पास्ट, आर्मी बैंड और वंदे मातरम संगीत के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रैली निकाली


भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 15 अगस्त, 2022 को भारत को आजादी की सांस लेते 75 हुए पूरे हो जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस की इस 75 वीं वर्षगांठ को खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में ‘हर घर तिरंगा’ को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

ऋषिकेश, 10 अगस्त। भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 15 अगस्त, 2022 को भारत को आजादी की सांस लेते 75 हुए पूरे हो जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस की इस 75 वीं वर्षगांठ को खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में ‘हर घर तिरंगा’ को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान को परमार्थ निकेतन में बड़ी ही उत्सुकता और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रोत्साहित किया जा रहा है। परमार्थ निकेतन के आचार्य व ऋषिकुमार और केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर गढ़वाल के जवानों ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु रैली निकाली तथा परमार्थ गंगा तट से सभी देशवासियों से 13-15 अगस्त तक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। भारत सरकार ने हर घर तिरंगा फहराने के लिये सभी को प्रोत्साहित करते हुये मार्गदर्शन भी किया कि हम सभी अपने घर की बालकनी पर तिरंगा फहरा सकते हैं। हम अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों पर भी तिरंगा लगा सकते हैं परन्तुु हमें ध्यान रखना होगा कि कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे और झंडा फहराते समय ध्यान रखें कि झंडे का केसरी रंग ऊपर, सफेद रंग मध्य में और हरा रंग नीचे रहे इसका विशेष ध्यान रखना होगा। परमार्थ निकेतन गंगा तट से परमार्थ निकेतन के आचार्य, ऋषिकुमार और केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर गढ़वाल के जवानों ने परमार्थ निकेतन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

Related Post