Latest News

चमोली गोपीनाथ मन्दिर से कुण्ड तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन


नगर पालिका गोपेश्वर एवं तहसील प्रशासन के तत्वाधान में गोपीनाथ मन्दिर से कुण्ड तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार आजादी की 75वीं बर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 12 अगस्त,2022, नगर पालिका गोपेश्वर एवं तहसील प्रशासन के तत्वाधान में गोपीनाथ मन्दिर से कुण्ड तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार आजादी की 75वीं बर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान का औचित्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे जागरूकता को बढावा देना है। जिसके उपलक्ष्य में नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने जनजागरूकता के लिए तिरंगा रैली निकाली जिसमें बडी संख्या में नगर पालिका के समस्त वार्ड सदस्यों, पालिका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों तथा जनता ने भाग लिया।

Related Post