Latest News

प्रख्यात भौतिकि वैज्ञानिक स्वर्गीय देवी दत्त पंत के 102वें जन्मदिवस को मना कर याद किया


उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला कार्यालय हरिद्वार में उक्रांद एवं कुमाऊँ विश्वविद्ध्यालय के संस्थापक व विश्व के प्रख्यात भौतिकि वैज्ञानिक स्वर्गीय देवी दत्त पंत के 102वें जन्मदिवस को मना कर याद किया गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज दिनांक 14-08-2022 को उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला कार्यालय हरिद्वार में उक्रांद एवं कुमाऊँ विश्वविद्ध्यालय के संस्थापक व विश्व के प्रख्यात भौतिकि वैज्ञानिक स्वर्गीय देवी दत्त पंत के 102वें जन्मदिवस को मना कर याद किया गया। हरिद्वार जिले के उक्रांद केंद्रीय एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उक्रांद प्रथम अध्यक्ष स्व0 श्री देवी दत्त पंत के 102वें जन्मदिवस पर पंत जी के चित्र पर फूल माला व पुष्प अर्पण करके पंत जी के संदेश और राज्य अवधारणा को पूर्ण करने का संकल्प करके याद किया। स्व0 देवी दत्त पंत का जन्म 14 अगस्त 1919 को पिथोरागढ के देवराडी ग्राम में हुआ था। केन्द्रीय सलाहकार रवीन्द्र वशिष्ठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंत जी का सपना था कि उत्तराखण्ड राज्य के अस्तित्व में आने पर उत्तराखण्ड के जल-ज़मीन-जंगलों का नियोजन करते हुए उक्रांद ही उत्तराखंडी के हित में विकास की धारा को गांव-गांव तक पहुंचायेगा। परन्तु विडम्बना कि पंत जी का सपना मूर्त रूप नहीं ले पाया जिस कारण उत्तराखंड के निवासियों का जीवन आज भी विषमताओं से भरा हुआ है।

Related Post