Latest News

स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी लोग उनके बताए हुए आदर्शों पर चलेंगे।


जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है इस उपलक्ष में देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन की यादों से जुड़ी विभिन्न यादगार पहलें व छुए-अनछुए पहलुओं को भी लोगों के समक्ष सार्वजनिक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी में लगभग 1 लाख 60 हजार झंडो को घर-घर वितरित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद झंडों को तहसील, ब्लाक व पंचायत स्तर पर एकत्रित कर संग्रहित किया जाएगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 16 अगस्त, 2022, जनपद पौड़ी गढ़वाल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, विद्यालयों एवं संस्थाओं में प्रातः 9ः00 बजे तथा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण कर किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने कंडोलिया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने जनपद प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समारोह में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है इस उपलक्ष में देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन की यादों से जुड़ी विभिन्न यादगार पहलें व छुए-अनछुए पहलुओं को भी लोगों के समक्ष सार्वजनिक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी में लगभग 1 लाख 60 हजार झंडो को घर-घर वितरित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद झंडों को तहसील, ब्लाक व पंचायत स्तर पर एकत्रित कर संग्रहित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी लोग उनके बताए हुए आदर्शों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा 111 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से 75 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है व 45 विभागीय पोर्टल पर अपडेट किए जा चुके हैं। जनपद के अलग-अलग विकासखंडों में बनाये गये अमृत सरोवरों पर स्वतन्त्रता दिवस क अवसर पर ध्वजारोहण व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Related Post