Latest News

खन्ना नगर में हुई फायरिंग में मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा सहित पांच आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी।


भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के ग्रह क्षेत्र खन्ना नगर में दो भाजपा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग में फरार आरोपी विष्णु अरोड़ा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए हैं पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 17 अगस्त (विकास शर्मा) भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के ग्रह क्षेत्र खन्ना नगर में दो भाजपा समर्थकों के बीच हुई फायरिंग में फरार आरोपी विष्णु अरोड़ा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए हैं पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है। हरिद्वार के खन्ना नगर में कुछ दिन पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के दो समर्थकों के बीच आपसी रंजिश में विवाद हो जाने पर भाजपा नेता दीपक टंडन ने विष्णु अरोड़ा पर अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग का आरोप आरोप लगाते हुए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई सीसी फुटेज में सारा वाकया कैद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विष्णु अरोड़ा के भाई व चार अन्य आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा, सुरेश शास्त्री, लकी भदौरिया, कन्नू पहाड़ी और नोनी पवेल की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था। फरार आरोपियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गैर जमानती वारंट लेने के आदेश दिए गए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट द्वारा इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। यदि शीघ्र ही वह गिरफ्तार नहीं होते तो पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पांचो इनामी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

Related Post