Latest News

प्रोफेसर दिनेश शास्त्री ने ग्रहण किया विश्वविद्यालय का कार्यभार


उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से पहले प्रोफेसर शास्त्री का भावभीना स्वागत विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त नियंत्रक, शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया,जिसमें सभी छात्र, छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पूर्व कुलपति प्रोफेसर देवीप्रसाद त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल की अनेक उपलब्धियों को सभी के सम्मुख रखा।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में वेद के ख्यातिप्राप्त विद्वान प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री ने आज दोपहर कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय में वेद विभागाध्यक्ष होने के साथ ही उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार की कार्य परिषद के भी सदस्य हैं। अनेक पुस्तकें उनके द्वारा लिखी गईं हैं। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से पहले प्रोफेसर शास्त्री का भावभीना स्वागत विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त नियंत्रक, शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया,जिसमें सभी छात्र, छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पूर्व कुलपति प्रोफेसर देवीप्रसाद त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल की अनेक उपलब्धियों को सभी के सम्मुख रखा। उन्होंने नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री से उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में यह विश्वविद्यालय निश्चित सफलता की सीढ़ियां चढ़ेगा। नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री ने सभी शिक्षकों,छात्रों,कर्मचारियों की समस्याओं का हल शीघ्र करने की बात अपने उद्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर विश्वविद्यालय की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन वेद के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ अरुण मिश्र के आचार्यत्व में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर वाचस्पति मिश्र, प्रोफेसर दिनेश चमोला, पूर्व प्राचार्य डॉ हरिगोपाल शास्त्री,प्रोफेसर प्रेम चंद शास्त्री सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। स्वागत भाषण कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने किया। कार्यक्रम का संचालन व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ वाजश्रवा आर्य, निदेशक डॉ शिव प्रसाद खाली,डॉ हरीश गुरुरानी, संस्कृत महा विद्यालयों के प्राचार्य ,शिक्षक,शहर के गणमान्य जन,बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Post