Latest News

सितारगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली के सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख, गंभीर घायलों को 50000, घायलों को 25000 घोषणा की


मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50000, सामान्य रूप से घायलों को 25000 तथा सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून 28 अगस्त, 2022, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50000, सामान्य रूप से घायलों को 25000 तथा सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

Related Post