Latest News

पौड़ी की समस्त तहसीलों में निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं वाद निस्तारण हेतु विशेष अभियान


जनपद पौड़ी की समस्त तहसीलों में निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं वाद निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे है जिसके तहत 01 सितंबर, 2022 से 15 सितंबर, 2022 तक सुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज तहसील पौड़ी के सुशासन पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 03 सितम्बर, 2022, जनपद पौड़ी की समस्त तहसीलों में निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं वाद निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे है जिसके तहत 01 सितंबर, 2022 से 15 सितंबर, 2022 तक सुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज तहसील पौड़ी के सुशासन पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने तहसील पौड़ी के सुशासन पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत तहसील के निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं वाद निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाये जायेंगे। कानूनगो राजीव घिल्डियाल ने बताया कि समस्त क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे गांवों में जाकर जितने भी निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत के मामले हैं उनका फार्म भरकर स्वीकृति हेतु उपलब्ध करायेंगे जिससे निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं अन्य वादो का शीघ्रता से निस्तारण हो सकेगा।

Related Post