Latest News

पौड़ी में अमृत सरोवरों से प्राकृतिक वर्षा जल व भूमिगत जलस्त्रोंतों के जल स्तर में सुधार होगा।


अमृत सरोवर निर्माण की गतिविधियों के अन्तर्गत विकासखण्ड पौड़ी की ग्राम सभा अयाल में भी मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों द्वारा जल संरक्षण कार्य को पूर्ण करने हेतु संकल्प लिया गया एवं संकल्प को पूर्ण कर अयाल गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। प्राकृतिक वर्षा जल एवं निकटम जल स्त्रोतों के माध्यम से लगभग 3.06 लाख लीटर जल भराव क्षमता एवं 0.025 हैं0 कुल क्षेत्रफल वाले इस अमृत सरोवर की कुल लागत रूपए 5 लाख मात्र है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 05 सितम्बर, 2022, आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश में अजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जल संरक्षण को बढावा देने हेतु देश के प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचय को बढ़ावा मिलने के साथ ही साथ अमृत सरोवरों (तालाबों) के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढेगे। बनाये जा रहे अमृत सरोवरों से जहां महिलाओं, युवाओं व बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है वहीं अमृत सरोवरों से प्राकृतिक वर्षा जल व भूमिगत जलस्त्रोंतों के जल स्तर में सुधार होगा। अमृत सरोवर निर्माण की गतिविधियों के अन्तर्गत विकासखण्ड पौड़ी की ग्राम सभा अयाल में भी मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों द्वारा जल संरक्षण कार्य को पूर्ण करने हेतु संकल्प लिया गया एवं संकल्प को पूर्ण कर अयाल गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। प्राकृतिक वर्षा जल एवं निकटम जल स्त्रोतों के माध्यम से लगभग 3.06 लाख लीटर जल भराव क्षमता एवं 0.025 हैं0 कुल क्षेत्रफल वाले इस अमृत सरोवर की कुल लागत रूपए 5 लाख मात्र है। अमृत सरोवर अयाल के कार्य आरम्भ होने से एवं कार्य पूर्ण होने तक जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर जिला स्तरीय अधिकारी, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एव ग्राम प्रधान अयाल की देखरेख में पूर्ण किया गया, वही अमृत सरोवर मोबाइल एप्प द्वारा समय-समय पर प्रगति फीड की गई।

Related Post