Latest News

पर्यावरण को सन्तुलित करने में हिमालयराज व शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : श्री महन्त रविन्द्र पुरी


हिमालय दिवस पर एस.एम.जे.एन. काॅलेज में काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज व प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने काॅलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलायी गयी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 05 सितम्बर, 2022 । हिमालय दिवस पर एस.एम.जे.एन. काॅलेज में काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज व प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने काॅलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलायी गयी। श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद्, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व माँ मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट ने कहा कि हिमालय हमारे देश का मस्तक है और हमारे देश की आन-बान-शान है, जिसे सुरक्षित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए श्रीमहन्त ने कहा कि शिक्षक पर्यावरण सन्तुलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि हिमालय संरक्षण के प्रति घर-घर जागरूकता, जनसहभागिता का संदेश पहुंचाने के लिए शिक्षक-छात्र अहम कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हिमालय को बचाने में अपना योगदान दें। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने पर्यावरण असन्तुलन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पाॅलिथीन का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए तथा पर्यावरण दूषित होने से बचाना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने आह्वान किया कि हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि पर्वतराज हिमालय को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को सन्तुलित करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हिमालय विविध प्राकृतिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय कारणों से अहम हैं। यह धुव्रीय क्षेत्रों के बाद पृथ्वी पर सबसे बड़ा हिमाच्छादित क्षेत्र है। विकास की उच्चतम उपलब्धियां मनुष्य उसी समय प्राप्त कर पायेगा, जब वह प्राकृतिक सम्पदा का विवेकपूर्ण उपयोग करेगा। उन्होंने काॅलेज कर्मचारियों व विद्यार्थियों से हिमालय रक्षा का आह्वान किया। आईक्यूएसी समन्वयक डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा मानव की स्वयं की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। पर्वतराज हिमालय जलवायु, जलजीवन और पर्यावरण के साथ-साथ देश की दुश्मनो से रक्षा करने में भी सहायक है। मानव पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता है। इस अवसर पर बी.ए. परीक्षा में विवि टाॅप करने पर काॅलेज की छात्रा आरती गोस्वामी को श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज व काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, प्रो. विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. रिचा मनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, कु. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. लता शर्मा, अंकित अग्रवाल, डाॅ. सरोज शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. रूचिता सक्सेना, डाॅ. रीना मिश्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, कु. नेहा गुप्ता, पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना सहित काॅलेज के अनेक छात्र सत्यम जोशी, अमूल्य सक्सेना, अंशिका, सोनिया, अभय कुमार, कविता, आरती गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Related Post