Latest News

‘‘धूम-धाम से मनायी जायेगी भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयन्ती।‘‘


जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग (क्षेत्रीय पुरातत्व कार्यालय) के संयुक्त तत्वाधान में अगामी 10 सितम्बर, 2022 को भारत रत्न व देश के महान स्वाधीनता सेनानी पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयन्ती धूम-धाम से मनायी जायेगी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 06 सितम्बर, 2022, जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग (क्षेत्रीय पुरातत्व कार्यालय) के संयुक्त तत्वाधान में अगामी 10 सितम्बर, 2022 को भारत रत्न व देश के महान स्वाधीनता सेनानी पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयन्ती धूम-धाम से मनायी जायेगी। पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर 10 सितम्बर, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा तत्पश्चात् 11ः30 बजे जिला कार्यालय प्रांगण में पंत जी के चित्र पर पुष्पाजंलि तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

Related Post