Latest News

उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर कलक्ट्रेट में एक शोक सभा


संगीता कनौजिया को अपने कार्य के प्रति समर्पित, कर्मठ तथा व्यवहार कुशल बताते हुये उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार: उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया, जो लक्सर में एक सड़क दुर्घटना में विगत कई दिनों पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं, जिनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, गुरूवार को उनका निधन हो गया। उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के निधन पर कलक्ट्रेट में एक शोक सभा हुई, जिसमें जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगीता कनौजिया को अपने कार्य के प्रति समर्पित, कर्मठ तथा व्यवहार कुशल बताते हुये उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की।

Related Post