Latest News

पौड़ी जिलाधिकारी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।


महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल प्रशासक, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं0 जयंती के अवसर पर आज जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में माल्यार्पण करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने विश्वविद्यालय में कार्मिकों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी /दिनांक 10 सितम्बर 2022, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल प्रशासक, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं0 जयंती के अवसर पर आज जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में माल्यार्पण करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने विश्वविद्यालय में कार्मिकों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे सहित उपस्थित गणमान्यों ने पंत जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किए तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अयोजित विचार गोष्ठी में बी आर मॉडर्न स्कूल की छात्राओं व उपस्थित लोगों ने पंत जी के जीवन चरित्र व आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने संबोधित करते हुए कहा कि गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन से सभी को सीख लेनी चाहिए, वर्तमान समाज में उच्च आदर्श युक्त संस्कारों का महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चों को अच्छे संस्कार दें जिससे वे भविष्य में अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंत जी की जयंती को भविष्य में भव्यता के साथ मनाया जाएगा, जिससे उनके विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। कहा कि पंत जी ने देश के राजनेताओं का ध्यान अपनी पारदर्शी कार्यशैली से आकर्षित किया। भारत के गृहमंत्री के रूप में वह आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं। वे एक महान चिंतक, विचारक, दूरदृष्टा और समाज सुधारक थे। उन्होंने साहित्य के माध्यम से समाज की अंतर्वेदना को जनमानस में पहुंचाया।

Related Post