Latest News

मायानगरी मुंबई में होगा गायत्री अश्वमेध महायज्ञ


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जनवरी २०२४ में गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन मायानगरी मुंबई के लोगों में आध्यात्मिकता एवं भारतीय संस्कृति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। यह ऐतिहासिक महायज्ञ लोगों को भारत की जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करेगा।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 12 सितम्बर। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जनवरी २०२४ में गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन मायानगरी मुंबई के लोगों में आध्यात्मिकता एवं भारतीय संस्कृति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। यह ऐतिहासिक महायज्ञ लोगों को भारत की जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करेगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या महाराष्ट्र प्रांत के गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए मुंबई के गडकरी आडिटोरिया ठाणे में आयोजित एक समारोह को वर्चुअल संबोधित थे। उन्होंने कहा कि कोविड-१९ के कारण स्थगित गायत्री अश्वमेध महायज्ञ अब जनवरी २०२४ में होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि मुंबई जाग गया, तो देश को जगाने में ज्यादा देर नहीं लगेगी और स्वावलंबन की दिशा में भी देश आगे बढ़ेगा। उत्तर भारत से लेकर सम्पूर्ण देश के युवा मुंबई आते हैं, ऐसे युवाओं को स्वावलंबन से जोड़ने की विधाओं पर कार्य करने श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने बल दिया। युवा उत्प्रेरक श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि गायत्री अश्वमेध महायज्ञ सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ-साथ देश के विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना भी है। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से लोग आयेंगे। ज्ञात हो कि मुंबई में गायत्री अश्वमेध महायज्ञ जनवरी २०२१ में होने वाला था, जो वैश्विक महामारी कोविड-१९ के उपजी परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया था। यहाँ बताते चलें कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के निर्देशन में अब तक भारत सहित अमेरिका, आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका आदि देशों में पचास से अधिक गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो चुका है।

Related Post