Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पर परमार्थ गंगा तट पर 720 महिलाओं को आशीर्वाद स्वरूप वितरित की साड़ियाँ


परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने विश्व के महान राष्ट्र और विशाल लोकतंत्र के यशस्वी, तपस्वी, ऊर्जावान और कर्मयोगी प्रधानमंत्री राष्ट्रऋषि नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुये उनके दीर्घायु और दिव्यायु हेतु माँ गंगा के प्रार्थना कर उत्तम स्वास्थ्य हेतु हवन किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

ऋषिकेश, 17 सितम्बर। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने विश्व के महान राष्ट्र और विशाल लोकतंत्र के यशस्वी, तपस्वी, ऊर्जावान और कर्मयोगी प्रधानमंत्री राष्ट्रऋषि नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुये उनके दीर्घायु और दिव्यायु हेतु माँ गंगा के प्रार्थना कर उत्तम स्वास्थ्य हेतु हवन किया। स्वामी ने कहा कि माननीय मोदी के माध्यम से भारत माता की सेवा होती रहे क्योंकि निस्वार्थ सेवा और हमारे दृढ़ विश्वास की ताकत से हमारे विचार लंबी आयु तय करते हैं। श्रेष्ठ विचारों के कारण ही भारत ने अद्वितीय यात्रा तय की है। 5000़ वर्षों के प्राचीन गौरवमयी इतिहास की अमूल्य विरासत के साथ 75 साल पुरानी स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों को मोदी जी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव के माध्यम से सभी भारतवासियों को पुनः जानने और जीने का अवसर प्राप्त हुआ। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत के लिये यह स्वर्णिम समय है। कोविड-19 के बाद की दुनिया में उभरने वाली नई विश्व व्यवस्था में भारत ने अपने आप को सशक्त और मजबूत कदमों के साथ स्थापित किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मोदी जी के आह्वान से हर भारतीय को एक नई शक्ति प्राप्त हुई है। हमारी मातृभूमि की नियति को आकार देने में माननीय मोदी जी का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वामी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा और आजादी का अमृत महोत्सव ये दोनों उत्सव हमारी प्रगति के जश्न का परिचायक है। यह उत्सव हमें अपनी ताकत, राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। मोदी जी एक ऐसी प्रतिभा है; प्रज्ञा हैं, जो ज़माने को बदलने की तासीर रखते है। वे अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, कर्मपरायणता और समर्पण भाव से हर पल देश के लिये जीते हैं। उनकी कोशिश एक सकारात्मक बदलाव लाने की रहती है। भारत के समग्र, सतत और सुरक्षित विकास की नींव को मजबूत करने और भारत के मूल, मूल्य और संस्कृति को जीवंत बनाये रखने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी का महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Post