Latest News

अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।


विकास खण्ड मुख्यालय द्वारिखाल में आज मा0 अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती विजया बडथ्वाल जनपद के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भटट धिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 17 फरवरी, 2020,विकास खण्ड मुख्यालय द्वारिखाल में आज अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती विजया बडथ्वाल जनपद के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक से पहले ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने अध्यक्ष का अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानीत किया। इस मौके पर मा0 अध्यक्ष ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होने कहा कि महिला आज हर क्षेत्र में अपना पर्चम लहरा रही है। सभी को आत्म निर्भर बनते हुए अपने स्वरोजगार को स्थापित कर अपने पैरों पर खडा होने को कहा। उन्होने महिलाओं को आईपीसी की धारा 354, 313 आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में पहंुचे सभी महिलाओं एवं उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाऐं दी। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौडियाल ने महिलाओं को जागरूक रहने सहित कानूनी जानकारी दी। परियोजना निदेशक एस.एस. शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उप खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में 116 प्राइमरी एवं 21 जूनियर हाई स्कूल है। वही पुलिस उपाधीक्षक ने महिला उत्पीडन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी महिला के साथ कोई अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। उन्होने महिलाआंे का शिकायत दर्ज करने हेतु संपर्क नम्बर दिया। जबकि खण्ड विकास अधिकारी ने महिला समूहों के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा की जा रही आजीविका संबंर्द्धन के बारें में बताया। वही बाल विकास अधिकारी ने विभाग की संचालित योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अनील जोशी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिह कैन्तुरा, खण्ड विकास अधिकारी ए. परवेज, डीपीओ जितेन्द्र कुमार मनमोहन सिह बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं महिला समूहों व आम जनमानस उपस्थित थे।

Related Post