Latest News

आरती सैनी पुलिस के राष्ट्रीय खेलों के लिए ऑफिशियल चुनी गई


मार्शल आर्ट वुशु की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी को पुलिस के राष्ट्रीय खेलों के लिए राष्ट्रीय ऑफिशियल चुना गया है आरती सैनी उत्तराखंड से अकेली पहली महिला राष्ट्रीय कोच हैं जिन्हें राष्ट्रीय ऑफिशियल के लिए चयनित किया गया है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 20 सितंबर मार्शल आर्ट वुशु की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी को पुलिस के राष्ट्रीय खेलों के लिए राष्ट्रीय ऑफिशियल चुना गया है आरती सैनी उत्तराखंड से अकेली पहली महिला राष्ट्रीय कोच हैं जिन्हें राष्ट्रीय ऑफिशियल के लिए चयनित किया गया है दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में 24 सितंबर तक चलने सातवीं वुशु ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए आरती सैनी आज हरिद्वार कनखल के गांव मिस्सरपुर से रवाना हुई आरती सैनी के चयन पर उत्तराखंड के मार्शल आर्ट वुशु से जुड़े बूसू खेल जगत के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई आरती सैनी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय कोच के रुप में सम्मिलित होती रही हैं उत्तराखंड में वुशु मार्शल आर्ट को पहचान दिलाने में और स्थापित करने में आरती सैनी का अहम योगदान है आरती सैनी ने पुलिस महकमें में महिला पुलिस कर्मियों को आत्म सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण भी दिया है आरती सैनी के राष्ट्रीय ऑफिशियल चुने जाने पर उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक कार्य करेंगे तथा इस पर्वतीय राज्य में मार्शल आर्ट के खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा आरती सैनी के राष्ट्रीय ऑफिशियल चुने जाने पर जूडो कराटे संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी निलेश जोशी प्रज्ञा जोशी लव कुश इशिका शर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की एक विशेष उपलब्धि है|

Related Post