Latest News

चमोली में गांधी जंयती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा।


गांधी जयन्ती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जंयती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यालयों, विद्यालयों में प्रातः 8 बजे राष्टपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 26 सितंबर,2022, गांधी जयन्ती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जंयती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यालयों, विद्यालयों में प्रातः 8 बजे राष्टपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों तथा विभागों में विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी विद्यालयों में निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा राजस्व विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। वहीं खेल विभाग द्वारा खो खो, कबडी तथा क्रास कन्ट्री दौड का आयोजन किया जाएगा।

Related Post