Latest News

SDRF टीम श्रीनगर द्वारा पुलिस लाईन पौडी में दिया गया प्रशिक्षण


एस.डी.आर.एफ. श्रीनगर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रभारी एस.डी.आर.एफ.उ0नि0 रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा पुलिस लाईन व फायर सर्विस पौड़ी के आपदा उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया व जिन उपकरणों में कमी पायी गयी उनको ठीक किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

आज दिनाँक 22/02/2020 को जनपद की पुलिस लाइन पौड़ी में एस.डी.आर.एफ. श्रीनगर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रभारी एस.डी.आर.एफ. उ0नि0 रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा पुलिस लाईन व फायर सर्विस पौड़ी के आपदा उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया व जिन उपकरणों में कमी पायी गयी उनको ठीक किया गया। पुलिस लाइन व आपदा के जवानों को आपदा उपकरणों की जानकारी दी गयी। पुलिस लाइऩ के जवानों और महिलाओं को प्रोजेक्टर के माध्मम से आपदा से बचाव व राहत कार्यो के बारे में बताया गया तथा भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के गुर सिखाएं। पुलिस जवानों को आपदा की स्थिति में बेहतर प्रबंधन, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, रस्सी के सहारे इमारतों पर चढ़ने और उतरने के विषय में जानकारी दी गयी व हर क्षेत्र में प्रशिक्षित जवान होने पर आपदाओं से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान एसआईएपी विरेन्द्र सिंह सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Post