Latest News

रुद्रप्रयाग में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य


जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 14 व अंडर 17 न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है। बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता हेतु यात्रा मार्ग व्यय अनुमन्य नहीं है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 28 सितंबर, 2022- खेल महाकुंभ के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 01 अक्टूबर (शनिवार) से आरंभ हो जाएंगी। इसके लिए क्षेत्रीय कल्याण अधिकारियों को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजन स्थलों का चयन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 14 व अंडर 17 न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है। बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता हेतु यात्रा मार्ग व्यय अनुमन्य नहीं है। साथ ही कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी उनसे संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, इंटर काॅलेज, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय व जिला युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में तत्काल पंजीकरण प्राप्त करते हुए अपनी-अपनी न्याय पंचायतों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को युवक, महिला मंगल दलों व प्रा.र.द. के स्वयं सेवकों के माध्यम से खेल महाकुंभ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों से आयोजित खेल प्रतियोगिता में आवश्यक सहयोग की अपील भी की है।

Related Post