Latest News

स्थानीय किसानों को एग्री हाॅर्टी टूरिज्म का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिया जाए - रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी


कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यहां तैनात वैज्ञानिकों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय किसानों को एग्री हाॅर्टी टूरिज्म का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही किसानों की आर्थिकी में उपयोगी होने वाली फसल, सब्जियां, फल आदि पर भी फोकस किया जाए। इस दौरान केवीके के प्रभारी अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 01 अक्टूबर, 2022, कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यहां तैनात वैज्ञानिकों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय किसानों को एग्री हाॅर्टी टूरिज्म का अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही किसानों की आर्थिकी में उपयोगी होने वाली फसल, सब्जियां, फल आदि पर भी फोकस किया जाए। इस दौरान केवीके के प्रभारी अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी। शनिवार को केवीके का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राॅप के अंतर्गत जनपद में चैलाई को लेकर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी जानकारी ली। जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि चैलाई की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि चैलाई से लड्डू, मिठाई आदि उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त कैंसर जैसे गंभीर रोग में भी चैलाई दवा के रूप में उपयोग में लाई जाती है। यहां अन्य उत्पादों का भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं प्रभारी अधिकारी केवीके डाॅ. संजय सचान ने केवीके की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों को लेकर पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन भी दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में आॅर्गेनिक तरीके से उत्पादन तो किया जा रहा है लेकिन जागरुकता की कमी के कारण मार्केट में आय की कमी होने के कारण किसान अन्य कार्यों की ओर भी रूख कर लेते हैं।

Related Post