Latest News

रुद्रप्रयाग में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग के 60 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया


शनिवार को प्रभागीय कार्यालय रुद्रप्रयाग में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर पुनाड़ रुद्रप्रयाग एवं अनूप नेगी पब्लिक मैमोरियल विद्यालय रुद्रप्रयाग के 60 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा वन्य जीव संबंधी गोष्ठी, वन्य जीव संबंधी चलचित्र, चित्रकला, फनप्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 01 अक्टूबर, 2022, शनिवार को प्रभागीय कार्यालय रुद्रप्रयाग में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर पुनाड़ रुद्रप्रयाग एवं अनूप नेगी पब्लिक मैमोरियल विद्यालय रुद्रप्रयाग के 60 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा वन्य जीव संबंधी गोष्ठी, वन्य जीव संबंधी चलचित्र, चित्रकला, फनप्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वन्य जीव संबंधी चल चित्र प्रदर्शनी लगाई गई तथा वन्य जीव त्मेबनम त्मेचवदेम (बचाव प्रतिक्रिया) में प्रयोग होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण, वन्यजीव सप्ताह का महत्व, वन्यजीव संरक्षण के बारे में कानूनी महत्व तथा वन्यजीव चलचित्रों के माध्यम से मानव वन्य जीव संघर्ष के संबंध में जानकारी एवं वन्यजीव कानून के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में अभिमन्यु उप वन संरक्षक, रूद्रप्रयाग वन प्रभाग, रूद्रप्रयाग, संजय कुमार, वन क्षेत्राधिकारी, रूद्रप्रयाग रेंज, यशवन्त चैहान, वन क्षेत्राधिकारी, अगस्त्यमुनि रेंज, एवं अनूप रावत, वन दरोगा, उत्तरी जखोली रेंज द्वारा सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी पंवार द्वारा किया गया।

Related Post