Latest News

हरिद्वार में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ - 2022 का शुभारम्भ


न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ - 2022 का शुभारम्भ शनिवार को विकासखण्ड बहादराबाद अन्तर्गत् न्याय पंचायत लालढांग में राम विद्या मंदिर, श्यामपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रजव्वलन करते हुए जनपद में खेल महाकुम्भ - 2022 का शुभारम्भ किया गया|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ - 2022 का शुभारम्भ शनिवार को विकासखण्ड बहादराबाद अन्तर्गत् न्याय पंचायत लालढांग में राम विद्या मंदिर, श्यामपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रजव्वलन करते हुए जनपद में खेल महाकुम्भ - 2022 का शुभारम्भ किया गया| इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाl मुख्य विकास अधिकारी ने इस मौके पर खिलाडियों को खेल महाकुम्भ की बधाई देते हुए अपने- अपने खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया | मुकेश कुमार भट्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने खेल महाकुम्भ के महत्व के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की । तदोपरान्त आयु वर्ग अण्डर - 14 एवं अण्डर-17 में निधारित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Related Post