Latest News

पौड़ी नगर निकाय के कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में जà¥


लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिह गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/ क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। जबकि नागर निकाय के कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में जुटी है। स्वजल की ओर से भी ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई एवं सेनेटाइज किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिह गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/ क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। जबकि नागर निकाय के कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में जुटी है। स्वजल की ओर से भी ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई एवं सेनेटाइज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 10 संदिग्ध रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जिनमें से 04 रोगी जिला अस्पताल पौड़ी तथा 6 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती है। अब तक जनपद से 78 लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया है, जिनमें से 4 लोगों रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि 74 सैम्पल के जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें से 73 निगेटिव तथा एक कोरोना संक्रमित था। जबकि जनपद में 48 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 03 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी, 05 लोग को गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, एक गढवाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार तथा 39 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौडिया कैम्प कोटद्वार में रखा गया है। जनपद में 105 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में दिनांक 12 अप्रैल 2020 तक प्रदेश के बाहर से जनपद के 1049 ग्राम पंचायतों में 12229 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ,साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों/पम्प में दिनांक 13 अप्रैल 2020 को उपलब्धता/अवशेष गेंहू 9709.410 कुन्टल, चावल 14294.16 कुन्टल, चीनी 90.90 कुन्टल, चना दाल 523.48 कुन्टल तथा मसूर दाल 444.18 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक अवशेष 153424 लीटर है। डीजल दैनिक अवशेष 253007 लीटर है। वहीं घरेलू गैस दैनिक अवशेष 7471 सिलेण्डर है। वहीं संनिर्माण श्रमिकों, व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिक, बीमार, गर्भवती महिलाओं व रोजमर्रा के कार्यो से जीविकोपार्जन करने वालों के लिए 4420 खाद्यान पैकेट वितरण कराये जाने हेतु तहसीलों को उपलब्ध कराये गये है।

Related Post