महिलाओं का सम्मान घर से हो शुरू, इसे आचरण में उतारें


ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि मनायी 1 मिनट का शोक किया व गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व,सुखद समन्वय एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

फरवरी आज ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि मनायी 1 मिनट का शोक किया व गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व,सुखद समन्वय एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राणा जी, पीजी कॉलेज की अध्यक्ष साक्षी तिवारी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड श्री देवेंद्र सिंह नेगी जी, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, भाजपा से बीना जोशी जीने 25 महिलाओं का सम्मान किया। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी कहा कि एक फरवरी 2003 का कभी न भुलाए जाने वाला दिन भी आया, जब कल्पना और मिशन में शामिल अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही टूटकर बिखर गया और कल्पना अंतरिक्ष में ही रह गईं। इस हादसे को 19 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन कल्पना की यादों से आज भी अनेक होनहार प्रेरणा ले रहे हैं। पूरी दुनिया में अंतरिक्ष परी की पहचान हासिल करने वाली अपनी बेटी कल्पना की प्रेरक स्मृतियों को करनाल के बाशिंदे सदा संजोए रखना चाहते हैं। अंतरिक्ष की स्वप्निल ऊंचाइयों को छूकर महिला शक्ति को एक नया आयाम देने वाली करोड़ों की प्रेरणाश्रोत कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर शत शत नमन। जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान घर से शुरू होना चाहिए। महिला और पुरुष दोनों समान है। नारी के सम्मान को हमें अपने आचरण में लाना चाहिए। देवेंद्र सिंह नेगी जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा, उत्तराखंड ने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान ही ईश्वर का आशिर्वाद है। आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं रही हैं। सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। साक्षी तिवारी ने कहा कि महिलाओं ने आसमान को छूने से लेकर समुद्र की गहराई को नापने तक का काम किया है। लोहे की तरह मजबूत होती है। बीजेपी की बीना जोशी ने कहा कि आज स्त्री और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। देश में दोनों का योगदान है। वह समाज सभ्य समाज होता है, जहां नारी को सम्मान मिले। सुषमा बहुगुणा ने कहा कि स्त्री के बिना किसी घर की कल्पना नहीं की जा सकती है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए इस प्रकार के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। इससे मातृ शक्ति का उत्साहवर्धन होता है।

Related Post