Latest News

चमोली में खाद्यान्न, गैस आपूर्ति एवं अन्य छोटी छोटी जरूरतों की कमी न हो--प्रसाशन


लाॅकडाउन के चलते दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न, गैस आपूर्ति एवं अन्य छोटी छोटी जरूरतों की कमी न हो, इसके जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही गैस आपूर्ति की व्यवस्था भी कराई जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील प्रशासन के माध्यम से घाट ब्लाक के दूरस्थ गांव घूनी, रामणी, पदेदगांव और आसपास क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की व्यवस्था कराई गई।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 24 अप्रैल,2020,लाॅकडाउन के चलते दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न, गैस आपूर्ति एवं अन्य छोटी छोटी जरूरतों की कमी न हो, इसके जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही गैस आपूर्ति की व्यवस्था भी कराई जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील प्रशासन के माध्यम से घाट ब्लाक के दूरस्थ गांव घूनी, रामणी, पदेदगांव और आसपास क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की व्यवस्था कराई गई। नायब तहसीलदार घाट राकेश देवली ने बताया कि पदेदगांव, घूनी, रामणी एवं आसपास क्षेत्र के लोग पहले घाट बाजार से गैस ले जाते थे। लेकिन वर्तमान में लाॅकडाउन के चलते घाट बाजार आकर गैस सिलेण्डर ले जाना संभव नही हो पा रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गैंस एजेन्सी के सहयोग से इन दूरस्थ क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की व्यवस्था कराई और शुक्रवार को गैस वितरण किया गया। पहली बार अपने घर गांव में गैस आपूर्ति किए जाने पर लोग बेहद खुश नजर आए और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और गैस एजेन्सी का आभार भी व्यक्त किया।

Related Post