Latest News

रुद्रप्रयाग में संचालित गतिविधियों को लेकर डीएम ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए


केंद्र सरकार द्वारा 31मई तक लाकडाउन की अवधि बढाए जाने तथा राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यालय, उपक्रम, निगम व बैंक सहित सामाजिक दूरी एवं साफ-सफाई को लेकर जिले में संचालित गतिविधियों को लेकर डीएम ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग केंद्र सरकार द्वारा 31मई तक लाकडाउन की अवधि बढाए जाने तथा राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यालय, उपक्रम, निगम व बैंक सहित सामाजिक दूरी एवं साफ-सफाई को लेकर जिले में संचालित गतिविधियों को लेकर डीएम ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि ग्रह मंत्रालय के आदेशानुसार जिले में सभी स्कूल, कॉलेज, प्रशिक्षण संस्थान आदि पूर्णतः बंद रहेंगे। सिनेमाघर, शापिंग माल, व्यायाम शाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर बार, आडिटोरियम, असेंबली हाल के साथ ही सभी धार्मिक स्थल, पूजा स्थल जनता के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। खेल परिसरों एवं स्टेडियमों को बिना दर्शक खोलने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवहन बंद रहेगा, लेकिन किसी विशेष परिस्थिति में नोडल अधिकारी, मंडलायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति लेनी होगी। बारबर, सैलून, स्पा को खोलने की अनुमति दी गई है। रेस्टोरेंट्स द्वारा केवल होम डिलिवरी ही की जा सकेगी। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रातः 7 बजे से सांय 4 बजे तक खुलेंगे। बैंक, निगम, उपक्रमों सहित सभी कार्यालय 10 बजे से 4 बजे तक खुले रहेंगे। लेकिन इस दौरान साफ-सफाई और सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक होगा। सभी कर्मचारी चाहे संस्थागत हो अथवा गैर संस्थागत, उनके द्वारा ष्आरोग्य सेतु ऐपष् का प्रयोग करना अनिवार्य होग। शादी-ब्याह, समारोह हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी की अनुमति लेनी होगी। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किसी शवदाहध्अंत्येष्टि में 20 से अधिक लोग शामिल न हों। इसको लेकर भी उप जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग ग्रीन जोन जनपद है। सार्वजनिक स्थानों में मदिरापान, गुटका, तंबाकू आदि का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने अग्रिम आदेशों तक अधिकारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Related Post