Latest News

कर्णप्रयाग व गौचर के बीच एक बस तकनीकि खराबी के कारण 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।


कर्णप्रयाग व गौचर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलनाऊं के निकट मंगलवार देर सांय लगभग 8ः00 बजे यूए-13-0663 बस तकनीकि खराबी के कारण अनियत्रित होकर 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इसमें वाहन चालक के अलावा कोई भी व्यक्ति सवार नही था। वाहन चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 20 मई,2020 कर्णप्रयाग व गौचर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलनाऊं के निकट मंगलवार देर सांय लगभग 8ः00 बजे यूए-13-0663 बस तकनीकि खराबी के कारण अनियत्रित होकर 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इसमें वाहन चालक के अलावा कोई भी व्यक्ति सवार नही था। वाहन चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में वाहन चालक को हल्की चोटे भी आई है, जिसको उपचार के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती किया गया। परिवहन कार्यालय को वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टीम घटना स्थल पर पहुॅची। परिवहन कार्यालय के पीआरडी जवान दौलत सिंह दुर्घटना में घायल हुए वाहन चालक के लिए देवदूत बने। उन्होंने खतरनाक पहाडी पर अटके घायल वाहन चालक को अपनी पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुॅचाया। हालांकि इस दौरान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुॅच गई थी। घायल वाहन चालक को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुॅचाया गया। पिछले साल चारधाम यात्रा के दौरान भी कर्णप्रयाग के निकट 22 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिर गई थी। उस समय भी पीआरडी जवान दौलत सिंह ने अकेले ही 12 लोगों को दुर्घटना स्थल पर घायल लोगों को अपनी पीठ पर उठाकर रेस्कयू किया था। परिवहन कार्यालय में पीआरडी जवान दौलत सिंह के साहसिक कार्यो की खूब चर्चा हो रही है। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी आॅल्विन राॅक्सी ने भी उनके साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा की है।

Related Post