Latest News

55 वर्ष से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को ड्यूटी में न लगाया जाए डीएम


रुद्रप्रयाग जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी सुश्री वंदना चैहान ने आज स्टेजिंग एरिया गुलाबराय, संस्थागत क्वारन्टीन सेंटर सम्राट होटल, सिरोबगड़ के साथ ही आइसोलेशन वार्ड कोटेश्वर तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम, तिलवाड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया की कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे आगे ड्यूटी के रहे अधिकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाय साथ ही 55 वर्ष से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को ड्यूटी में न लगाया जाए।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी सुश्री वंदना चैहान ने आज स्टेजिंग एरिया गुलाबराय, संस्थागत क्वारन्टीन सेंटर सम्राट होटल, सिरोबगड़ के साथ ही आइसोलेशन वार्ड कोटेश्वर तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम, तिलवाड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया की कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे आगे ड्यूटी के रहे अधिकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाय साथ ही 55 वर्ष से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को ड्यूटी में न लगाया जाए। डीएम वंदना चैहान ने कल ही रुद्रप्रयाग जिले की कमान संभाली और आज तेजी से जिम्मेदारियों में जुट गयी। आज जिलाधिकारी सबसे पहले स्टेजिंग एरिया गुलाबराय और सिरोबगड़ के साथ ही आइसोलेशन वार्ड कोटेश्वर तथा तिलवाड़ा पहुची और ब्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने गुलाबराय व सिरोबगड़ में बने चेकिंग कैम्प में पंखे लगाने के निर्देश दिया। कहा कि जितने भी अधिकारी और कर्मचारी कोरोना की ड्यूटी पर तैनात है सबकी रेंडम सैंपलिंग होगी। उन्होंने ड्यूटी पर लगे कार्मिको का मनोबल बढ़ाते हुये कहा कि कोरोना को लेकर भयभीत होने की को आवश्यकता नही है हर ब्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए सतर्कता बरते यही सबसे बेहतर उपाय है। साथ ही सभी सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करे। जिलाधिकारी सुश्री वंदना ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी टीम कोरोना के खिलाफ जिस तरह अभी तक पूरी गंभीरता से काम करती आ रही थी, अब उससे भी दुगनी ऊर्जा से कार्य करेगी। कहा कि सभी के सहयोग से इस युद्ध से हम विजय हासिल कर सकते है। कोटेश्वर अस्प्ताल में बॉयोमेडिकल वेस्ट ( ग्लव्स व मास्क) का निस्तारण उचित न पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को डॉ की देखरेख मे नियमानुसार निस्तारण के निर्देश के साथ ही इस कार्य मे लगे कार्मिको को पुनः प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम डी पी सिंह को कहा कि 55 वर्ष से ज्यादा आयु के अधिकारी कर्मचारियो को कोरोना ड्यूटी ओर न लगाया जाए। इसके लिये डयूटी रोस्टर का गहन अध्ययन कर ले, ड्यूटी रोटेशन बेसिस पर लगाई जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस के झा, सी वी ओ डॉ आर ऐस नितवाल, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, वरुण अग्रवाल, एन एस नगन्याल, सी ओ दीपक , गणेश लाल कोहली, परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post