Latest News

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में नवागंतुक छात्रों के प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन


गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के जीव विज्ञान संकाय में नवागंतुक छात्रों के प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ यज्ञ के रुप में किया गया। यज्ञ का आयोजन डा0 वेदव्रत द्वारा किया गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के जीव विज्ञान संकाय में नवागंतुक छात्रों के प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ यज्ञ के रुप में किया गया। यज्ञ का आयोजन डा0 वेदव्रत द्वारा किया गया। डा0 बबलू वेदालंकार ने वैदिक जैविक प्रबंधन के बारे में उल्लेख किया, उन्होंने विभिन्न प्रकार की वैदिक प्रणाली के द्वारा जीवन में भौतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक सुख के बारे में बताया। डा0 नितिन काम्बोज ने जीवन में अनुशासन, गुरुकुल के नियमों एवं छात्रावास सम्बन्धी जानकारी दी। डा0 विनोद कुमार ने सेल्फ असेसमेंट, कठिन परिश्रम करके जीवन के उद्देश्य को ज्ञात करने के बारे में बताया। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डा0 राकेश भूटियानी ने विभिन्न रोजगारपरक सम्बन्धित एवं अनुशासित संस्कारित जीवन पर निर्देशित किया। कार्यवाहक संकायाध्यक्ष, प्रोफेसर नवनीत, ने गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की स्थापना, उद्देश्य एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तृत वर्णन किया। डा0 एल0पी0 पुरोहित, ने नव-शिक्षा प्रणाली 2020 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मंच का संचालन डा0 नितिन भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर डा0 गगन माटा, सुशील कुमार, सतीश कुमार, नारायण सिंह, महेश कुमार, दिलावर सिंह, वीरेन्द्र सिंह और संजय ने सहयोग प्रदान किया।

Related Post