Latest News

कोरोना संकट के चलते जिले के प्रवासी नागरिकों की घर वापसी लगातार जारी है।


कोरोना संकट के चलते जिले के प्रवासी नागरिकों की घर वापसी लगातार जारी है। अब तक 32054 प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट चुके है।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

चमोली। कोरोना संकट के चलते जिले के प्रवासी नागरिकों की घर वापसी लगातार जारी है। अब तक 32054 प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट चुके है। जनपद में यूपी से 1724, गुजरात से 466, राजस्थान से 904, मध्यप्रदेश से 114, हिमांचल से 263, दिल्ली से 2922, पंजाब से 786, हरियाणा से 2285, महाराष्ट्र से 933, आन्ध्र प्रदेश से 172, दमनदीप से 22, जम्बू कश्मीर से 54, गोवा से 186, दादार एंड नगर हवेली से 155, तमिलनाडू से 41, पश्चिम बंगाल से 17 तथा बिहार से 12, कर्नाटक से 142, तेलंगाना से 25, अरूणांचल प्रदेश से 3, केरला से 33, छत्तीसगढ से 4, अंडमान निकोबार से 10, झारखंड से 12, असम से 13, लद्दाख से 1, नागालैंड से 3 सहित कुल 11302 प्रवासी घर पहुॅचे है। इसके अलावा उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं अन्य जनपदों से 20752 प्रवासी अपने घर पहुॅचे है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बडी संख्या में घर लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार घर लौटे प्रवासियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उनको स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जो लोग स्वरोजगार करने के इच्छुक है उनकी सूची तैयार की गई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 300 से अधिक लोग आवेदन कर चुके है। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि प्रवासियों को कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, पर्यटन आदि रेखीय विभागों की योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तरों पर कार्ययोजना तैयार की गई है।

Related Post