Latest News

पौड़ी जनपद में वर्तमान समय में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है।


जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्टेªट श्री धीराज सिह गब्र्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 20 जून 2020,जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्टेªट श्री धीराज सिह गब्र्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। आइसोलेशन में भर्ती रोगी इस प्रकार है 01 जिला अस्पताल पौडी, 05 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 07 सीएचसी कलालघाटी तथा 20 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 212 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 13 जी.एम.वी.एन, चीला, 08 जी.एम.वी.एन पौड़ी, 36 हिन्दू पंचायती धर्मशाला, 69 पी.जी. काॅलेज कोटद्वार, 18 आॅडिटोरियम नगर निगम, 35 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 24 जूनियर हाईस्कूल गस्टरगंज तथा 09 आयुवेर्दिक हाॅस्पिटल सिम्बलचैर में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 333 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 253 के निगेटिव, 38 के लंबित तथा 42 की पाॅजिटिव रिपोर्ट आया। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 1498 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 1166 के निगेटिव, 279 के लंबित, तथा 53 पाॅजिटिव (जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) रिपोर्ट आया। जनपद में 8954 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में दिनांक 19 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में पहुचे करीब 69356 लोगों का स्क्रीनिंग कर, अपने ग्राम पंचायतों आदि चिन्हित स्थलों में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें अधिकांश लोगांे ने क्वारंटाइन समयावधि पूर्ण कर अपने घरों में चले गये है। जबकि क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ, साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।

Related Post