Latest News

केन्द्रीय मंत्री से संवाद द्वारा गुरूकुल कांगडी के शिक्षकों ने जाना देश में योग,शारीरिक शिक्षà


केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चैबे से संवाद, एशियन मेराथाॅन चैम्पियन (1990) सुनीता गोदारा-योग, शारीरिक शिक्षा तथा खेल को बराबर मानकर ही सम्पूर्ण मानव बनता है

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

हरिद्वार-20 जून, 2020 गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन आॅफ इण्डिया के फेसबुक लाइव सेंशन के दूसरे विषेशांक में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चैबे द्वारा योग, शारीरिक शिक्षा एवं खेल पर संवाद कार्यक्रम मे भाग लिया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चैबे ने कहाॅ कि योग से मन की शुद्वि, तन की तन्दुरूस्ती तथा काम करने की ऊर्जा मिलती है। वही व्यायाम से बल, स्वास्थ्य एवं सहनशक्ति मिलती है। इन सभी गुणों के साथ एक स्वस्थ्य मानव का निर्माण होता है। इससलिए सभी को अपने जीवन मे योग, व्यायाम तथा खेलो को सम्मिलित करना चाहिए। यह सुखी जीवन का आधार है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग तथा शरीर के महत्व पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहाॅ कि हमे शरीर का उपयोग करना चाहिए नाकि उपभोग। शरीर ऊर्जावान बने यह हमस ब का कर्तव्य है। जीवन की भागदौड से समय निकालकर अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होने कहाॅ वे प्रतिदिन 1-2 घंटे योग करते है। यदि कार्य के कारण व्यस्तता भी हो तब भी सुबह पहले उठकर योग अवश्य करता हॅू। अभी तक के जीवन में योग किए बिना मे कभी नही रहा हॅू। स्वामी रामदेव तथा श्री श्रीरविशंकर द्वारा योग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होने कहाॅ कि पहले योग कमरे मे दिखाई देता था परन्तु बाबा रामदेव ने इसे जन-जन के लिए सुलभ बना दिया है। उन्होने जीवन मे आचार विचार, खानपान तथा जीवनशैली को संतुलित रखने पर जोर देते हुए कहाॅ कि हमे ऋतु के अनुसार भोजन, भोजन की मात्रा तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। प्रधानमंत्री के फिट इण्डिया मोमेन्ट पर बोलते हुए राज्यमंत्री ने कहाॅ कि फिट इण्डिया मोमेन्ट के द्वारा शरीर फिट, माईंड फिट, और विचार फिट बन सकते है। इसके लिए सभी को जीवन मे खेलकूद, योग, व्यायाम तथा अच्छा भोजन करना जरूरी है। 19 जिलों मे कोरोना के केस डबल हो रहे है। इसके लिए सावधानी रखनी जरूरी है। सभी को मास्क पहनना तथा 2 गज की दूरी का पालन करना आवश्यक है। कोरोना मे देश मे 4.0 लाख केस है जिसमे 2.0 लाख ठीक हो चुके है। देश मे कोरोना महामारी का रिकवरी रेट 55 फीसदी है। इसलिए कोरोना को लेकर ज्यादा चिन्ता की बात नही है। अन्त मे लाॅकडाउन में पेफी द्वारा 50 से अधिक वेबिनार के आयोजन पर बधाई दी। विशिष्ट अतिथि तथा एशियन मेराथाॅन चैम्पियन (1990) सुनीता गोदारा ने कहाॅ कि शारीरिक शिक्षा के बिना योग अधूरा है। 70 के दशक मे योग शारीरिक शिक्षा मे एक टेªनिंग प्रोग्राम के रूप कराया जाता था। लेकिन 70 से 90 के दशक मे आते आते इसका स्वरूप बदल गया। उन्होने कहाॅ कि योग बच्चों तथा युवाओं सहित सभी उम्र के लोगों को करना चाहिए। इससे कोलेक्टीविटी, कनेक्टीविटी तथा क्रियेटिविटी बनती है। उन्होने योग, शारीरिक शिक्षा तथा खेल को बराबर मानकर सम्पूर्ण मानव तैयार होता है, का मूलमंत्र दिया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अध्यक्ष प्रो0 आर0के0एस0 डागर ने फेसबुक संवाद कार्यक्रम मे भाग लेते हुए केन्द्रीय मंत्री का आभार ज्ञापित करते हुए शारीरिक शिक्षा के लिए और अधिक प्रयास करने की बात दोहराई। फेसबुक लाइव कार्यक्रम मे भाग लेते हुए शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 शिव कुमार ने भी चेट के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से संवाद किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के डायरेक्टर मेजर जनरल दिलावर सिंह, पेफी के अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल कोठारी कार्यकारी अध्यक्ष प्रो0 ए0के0 उप्पल, डाॅ0 शरद कुमार शर्मा, तरूण शर्मा, पेफी के सचिव डाॅ0 पीयूष जैन तथा सी0एस0 तोमर ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 अमृता पाण्डेय द्वारा किया गया।

Related Post