Latest News

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अभिनेता अरुण गोविल को मिला निमंत्रण, पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त


अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई सेलेब्स को न्योता मिला है। वहीं अब रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई सेलेब्स को न्योता मिला है। वहीं अब रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था। उन्हें अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। इस आमंत्रण को पाकर अरुण काफी खुश हैं, वह भगवान राम के दर्शन करने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं। पीएम मोदी को क्रेडिट देते हुए अरुण बोले कि मुझे लगता है कि अगर हमें किसी को क्रेडिट देना चाहिए तो वह एक ही इंसान हैं पीएम मोदी जी। उनकी वजह से पॉजिटिविटी फैली हुई है। उनकी पॉजिटिव एनर्जी की वजह से सब काम हो पा रहे हैं। इस काम में कई लोगों की मेहनत भी है। यह जो हो रहा है वो लाइफटाइम इवेंट है।

Related Post