Latest News

अयोध्या हेल्पडेक्स की स्थापना के साथ डेक्स पर प्रशिक्षित कर्मचारियो को तैनात किया जाये।


,मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या एमपी अग्रवाल ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये है कि अपने अधिनस्थ कार्यालयो में सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ कोविड-19 हेल्पडेक्स की स्थापना के साथ डेक्स पर प्रशिक्षित कर्मचारियो को तैनात किया जाये।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

अयोध्या 02 जुलाई 2020,मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या एमपी अग्रवाल ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियो, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये है कि अपने अधिनस्थ कार्यालयो में सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ कोविड-19 हेल्पडेक्स की स्थापना के साथ डेक्स पर प्रशिक्षित कर्मचारियो को तैनात किया जाये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 हेल्पडेस्क पर सेनेटाइजर, टम्प्रेचर थर्मल स्क्रैनर तथा पल्स आक्सीमीटर के साथ एक रजिस्टर डेक्स पर रखा जाये जिसमें आने वाले व्यक्ति का नाम पता तथा मो0 नम्बर व किस कार्य से आया है का विवरण नोट किया जाये, यदि आगन्तुक मास्क पहने है ओर टम्प्रेचर नार्मल है तथा उसे सर्दी व जुखाम खाॅसी नही है तो उसे कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति दी जाये साथ ही उसे कोविड-19 से बचाव हेतु बताया जाये कि ‘‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’’ बताया जाये, साथ ही हाथो को थोड़ी-थोड़ी देर पर साबुन पानी से धुलने के लिए कहा जाये। उन्होंने मण्डल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियो से कहा कि हर प्राइवेट नर्सिंग होम में भी कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना तुरन्त कराई जाये और प्रतिदिन इसकी सूचना अपर आयुक्त प्रशासन को भेजने के साथ रिर्पोट की एक प्रति शासन को भेजी जाये।

Related Post