Latest News

कर्मचारियों की मुहिम गुरुकुल को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाना है : रजनीश भारद्वाज


कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारी यूनियन कार्यालय में एक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय को तथाकथित सभाओं से बचाने के लिए एक आम सभा आयोजित की जाएगी|

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारी यूनियन कार्यालय में एक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय को तथाकथित सभाओं से बचाने के लिए एक आम सभा आयोजित की जाएगी जिसमें शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भाग लेंगे। यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को एक सूत्र में बंधकर काम करना चाहिए। कर्मचारी संगठित रहेंगे तभी विश्वविद्यालय का संरक्षण किया जा सकता है। विश्वविद्यालय को बचाने के लिए एक मुहिम के रूप में बागपत के सांसद डा0 सत्यपाल सिंह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एक मुहिम चलानी होगी कि गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय को एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाना है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि तथाकथित सभाएं विश्वविद्यालय को हड़पना चाहती है जिसे किसी भी कीमत पर कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सत्र 1980 से सभाओं द्वारा विश्वविद्यालय का शोषण किया जा रहा था। यह बात किसी से छिपी नहीं है। तथाकथित सभाएं विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने में रोड़ा अटका रही हैं। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि समविश्वविद्यालय को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने के लिए डा0 सत्यपाल सिंह समय-समय पर शिक्षक और कर्मचारियों के मध्य सम्प्रेषण स्थापित करते हैं जिससे कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित कर सके।

Related Post