Latest News

नवनियुक्त कुलाधिपति का स्वागत व अभिनन्दन किया


गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलाधिपति डा0 सत्यपाल सिंह का गुरुकुल कांगड़ी परिसर में पहुंचने पर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलाधिपति डा0 सत्यपाल सिंह का गुरुकुल कांगड़ी परिसर में पहुंचने पर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। विदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा विगत दिनों डा0 सत्यपाल सिंह को गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया गया था। विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सोमदेव शतांशु के नेतृत्व में नवनियुक्त कुलाधिपति का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उपस्थित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति डा0 सत्यपाल सिंह ने कहा कि आज हम सभी महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी में भी महर्षि दयानन्द सरस्वती को नमन करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हम सभी को महर्षि दयानन्द सरस्वती के सिद्धान्तों को जीवन में आत्मसात करने के लिए एक बार सत्यार्थ प्रकाश का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में सत्यार्थ प्रकाश का अध्ययन करना चाहिए, वह किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना करने के लिए अडिग रहेगा| उन्होंने कहा कि आर्य समाज के सिद्धान्तों तथा वैदिक शिक्षा में समाज को शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारवान बनाया है।

Related Post