Latest News

साहित्यिक समारोह में 'हिमालय में पथारोहण पुस्तक पर विस्तृत परिचर्चा


हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् श्रीनगर गढ़वाल,समय साक्ष्य प्रकाशन देहरादून तथा नव सृजन संस्था रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में शगुन रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित साहित्यिक समारोह में इस पुस्तक पर विस्तृत परिचर्चा की गयी।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

मित्रों प्रसन्नता का विषय है कि मेरी पुस्तक'हिमालय में पथारोहण ' पर श्रीनगर गढ़वाल में एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् श्रीनगर गढ़वाल,समय साक्ष्य प्रकाशन देहरादून तथा नव सृजन संस्था रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में शगुन रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित साहित्यिक समारोह में इस पुस्तक पर विस्तृत परिचर्चा की गयी। मुख्य अतिथि प्रो०राम विनय सिंह विभागाध्यक्ष संस्कृत डी वी एस कालेज देहरादून ने पुस्तक तथा लेखक के संदर्भ में विस्तार से विचार प्रकट किए।डा राजेश जैन ने हिमालयी पथों पर संचालित विभिन्न पथारोहण अभियानों से जुड़े संस्मरण साझा किए।नव सृजन संस्था रुड़की के वरिष्ठ संरक्षक क्वांटम विश्व विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर श्री एस के पुण्डीर सरित जी ने पुस्तक के महत्वपूर्ण संदर्भों को स्पष्ट किया। प्रोफेसर सम्पूर्ण सिंह रावत जी ने लेखन विधा के महत्व,पुस्तक प्रकाशन तथा पाठकों में पुस्तक पढ़ने की घटती हुई रुचि को समावेशित करते हुए बौद्धिक व्याख्यान दिया।कुशल मंच संचालन कर रहे जय कृष्ण पैन्यूली द्वारा इस अवसर पर चयनित कवियों का काव्य पाठ भी कराया गया।रुड़की के नौजवान शायर पंकज त्यागी असीम ने बेहतरीन शायर सुनाकर शाम को रंगीन कर दिया। रुड़की से पधारीं श्रीमती अलका घनशाला ने एक से बढ़कर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किये।श्री नवीन शरण निश्चल,श्रीमती अनुपमा गुप्ता जी ने भी मनभावन कविताएं सुनाईं।श्री विमल बहुगुणा जी ने गढ़वाली लोक गीत का प्रभावशाली गायन किया।श्री अजय चौधरी जी ने अपने आकर्षक अंदाज में गानों को प्रस्तुत कर माहौल को रंगमय कर दिया।आयोजन में संस्था अध्यक्ष प्रो उमा मैठाणी,श्री आर पी कपरवाण,श्री महेश गिरि, श्रीकोट गंगानाली व्यापार सभा अध्यक्ष नरश नौटियाल, पौड़ी व्यापार उद्योग सभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव कंडारी,पूर्व सभासद श्री संजय फौजी,श्री स्वामी अनिल थपलियाल,शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव श्री शिव सिंह नेगी,डा अजय पाल सिंह नेगी,प्रो आशुतोष गुप्ता, श्री देवेन्द्र उनियाल,श्री महेश गिरि,श्री हेम चन्द्र ममगाईं,श्री बृजमोहन मेवाड़,श्री के पी काला,श्री अजय चौधरी,श्री विजय मंद्रवाल,श्री शम्भू प्रसाद भट्ट स्नेहिल,श्री हेमन्त उनियाल,श्री मदन लाल डंगवाल,श्री कृष्णा नंद मैठाणी,श्री राकेश मोहन कंडारी, अधिवक्ता श्री प्रवेश जोशी, रोटेरियन श्री आसिफ,डा चंद्र प्रकाश ,जगदीप नेगी,श्री संतोष पोखरियाल,श्री मुकेश काला,श्री प्रवेश चमोली,श्री संदीप रावत,श्रीमती रेनू जैन,श्रीमती माधुरी नैथानी,श्री शुभम जैन,अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से डा प्रदीप अणथ्वाल,श्री अजय सेमवाल आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् श्रीनगर गढ़वाल द्वारा डा०संजय पांडेय व श्रीमती लता तिवारी को संगीत नाटक अकादमी का बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि एक दिन पूर्व ही डा०चरण सिंह केदार खण्डी(असिस्टेंट प्रोफेसर जोशीमठ महाविद्यालय )ने अपने फेसबुक लाइव प्रसारण में 'हिमालय में पथारोहण ' पुस्तक पर व्याख्यात्मक चर्चा की जिसे कि दो हजार लोगों द्वारा देखा सुना गया। इस अवसर पर समय साक्ष्य प्रकाशन देहरादून द्वारा विभिन्न विषयों पर केंद्रित पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Related Post