Latest News

चमोली में पत्रकार वार्ता कर केन्द्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो एवं नीतियों के बारे में जानकारी दी।


मंत्री विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता कर केन्द्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो एवं नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास नीतियों के साथ आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 09 जुलाई,2020,मंत्री विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता कर केन्द्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो एवं नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास नीतियों के साथ आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत हर मार्चे पर अपने विरोधी देशों को जबाब देने में पूरी तरह से सक्षम है। वही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में सरकार राज्य को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। शिक्षा के अभाव में पलायन न हो इसके लिए सरकार गम्भीरता से कार्य कर रही है। विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को स्थाई नियुक्ति तक गेस्ट टीचरों के माध्यम से भरा जा रहा है। अमीर और गरीब के बच्चों को समान शिक्षा देने के लिए एनसीआरटी की किताबें लागू की गई है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सभी ब्लाकों में दो दो अटल उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय खोले जाएगें। जिनको सीबीएससी से मान्यता दिलाई जाएगी। हरेला पर्व की शुभकामनांए देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा भी करनी होगी। कहा कि लाॅकडाउन में प्रकृति से छेडछाड बंद होने पर सभी को स्वच्छ पर्यावरण मिला। जिससे लोग बीमार नही हुए और अस्पतालों में मरीजों की कतारें नही लगी। कहा कि नई पीढी की खुशहाली के लिए हम सभी को प्रकृति को संरक्षित करना होगा। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जबाव भी दिए। इससे पूर्व मा0 मंत्री ने प्रसिद्व पर्यावरणविद श्री चण्डीप्रसाद भट्ट जी के निवास पर पहुॅचकर उनसे औपचारिक मुलाकात भी की और हेरला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ पौध रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Related Post