Latest News

अयोध्या: लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराएगी पुलिस


55 घंटे के लॉकडाउन का जिले में भी सख्ती से अनुपालन कराने की तैयारी है। पुलिस लॉकडाउन-वन से भी अधिक सख्त पहरा इस बार 55 घंटे के लॉकडाउन में रखेगी।

रिपोर्ट  - 

अयोध्या सूबे में घोषित किए गए 55 घंटे के लॉकडाउन का जिले में भी सख्ती से अनुपालन कराने की तैयारी है। पुलिस लॉकडाउन-वन से भी अधिक सख्त पहरा इस बार 55 घंटे के लॉकडाउन में रखेगी। बस, टेंपो सहित सार्वजनिक परिवहन के सभी साधन इस दौरान बंद रहेंगे। इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति होगी। *शुक्रवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने सभी मातहतों को लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। जिले की सीमा सील रहेगी।* *एसएसपी आशीष तिवारी ने कहाकि पहले की ही तरह इस लॉकडाउन में भी व्यवस्था होगी। होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी। सब्जी के वाहन भी वार्डों व मुहल्लों में पहुंचेंगे। दवा की दुकानें ही खुलेंगी। लोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। इमरजेंसी सेवाओं को मीडिया से जुड़े लोगों को ही अपने कार्य से बाहर निकलने की अनुमति होगी। जिसे के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 55 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा होते ही बाजारों में अफरातफरी की स्थिति दिखी। किराना दुकानों पर ग्राहकों की कतार लगी रही। लोग सब्जी, अनाज आदि खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। इससे एक ओर जहां शारीरिक दूरी बिगड़ी वहीं शहर में नियावां, चौक, गुदड़ी बाजार, फतेहगंज सहित कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसे संभालने में पुलिस के भी पसीना छूट गया। संक्रमण के डर से पुलिस कर्मी भीड़ से दूर नजर आए। हालांकि एसएसपी ने जनता से अपील की है कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। पुलिस वाट्सएप ग्रुप पर भी सक्रिय रहेगी।

Related Post