Latest News

दर्जनों युवाओं ने ली आप की सदस्यता


आम आदमी पार्टी की एक बैठक वार्ड नंबर 52 अहबाब नगर में हुई। जिसमें वसीम खान ने अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी की सदस्य ली।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, आम आदमी पार्टी की एक बैठक वार्ड नंबर 52 अहबाब नगर में हुई। जिसमें वसीम खान ने अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी की सदस्य ली। सदस्यता लेने वालों में हिना खान, असलम खान, अरशद, परवेज पीर, फिरोज, कययुम, विक्की अजय मुशर्रफ, सततारी पीर,शमशाद, गुलजार खान शामिल रहे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा की आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय है। भाजपा के नेता आरक्षण को खत्म कर संविधान बदलना चाहते हैं इसके लिए वह 400 पार का नारा लगा रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी पार्टियों एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी की शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की नीतियों का ही परिणाम है की दो बड़े राज्यों में पार्टी की सरकार है। भाजपा केवल हिन्दू मुस्लिम करके जनता को बरगलाने का काम कर रही है। भाजपा केवल धर्म के नाम की राजनीति कर रही है। इस बार का चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। देश की जनता वोट की चोट से भाजपा को जवाब देने जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा की देश की सर्वोच्च संस्थाएं भाजपा के ईशारे पर काम कर रही है। पहले और दूसरे चरण चुनाव के 10 दिन बित जाने के बाद अचानक वोट आंकड़ा 6 प्रतिशत बढ़ना चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाता है। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर पार्टी के बड़े नेताओं को जबरन जेल में डाला गया है। जनता इस बार जेल का जवाब वोट की चोट से देने जा रही है। पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की तथाकथित शराब घोटाले की पोल खुल गई है। ईडी ,सीबीआई आज तक एक पैसे का भी मनी ट्रेन साबित नहीं कर पाई है। जल्द ही जेल के तले टूटेंगे और पार्टी के बड़े नेता छूटेंगे। भाजपा भ्रष्टाचार की बात करती है परंतु पूरी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।भाजपा का एक ही नारा है चंदा दो धंधा लो। पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की चाहे अग्नि वीर योजना हो, किसानों की आई दुगनी हो, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार की बात हो, 100 स्मार्ट सिटी हो, महंगाई की बात हो या पेट्रोल डीजल की बात हो भाजपा हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में 200 से भी कम सीटों पर सिमट रही है।

Related Post