Latest News

बेटियां देश का गौरव हैं-श्रीमहंत विनोद गिरी


अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को वल्र्ड वूमेन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा और देश का गौरव बढ़ाया है।

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार, 28 अगस्त। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को वल्र्ड वूमेन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा और देश का गौरव बढ़ाया है। पीवी सिंधू के पदक जीतने से महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलने जैसा है। महिलाएं भी प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। विनोद गिरी महाराज ने कहा कि युवतियों को मौका मिले तो वह भी देश का नाम रोशन करने में किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के अलावा विभिन्न राज्य सरकारों को भी महिला खेल को बढ़ावा देने का प्रयास करने चाहिए। उन्होंने धर्मनगरी के लोगों से भी आह्वान किया कि अपनी बेटियों को खेलों में प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने का काम करें। बेटी बेटियों को समान अवसर देने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मांग की कि बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित कोच व स्टेडियम की कमी को दूर किया जाए। राज्य की बालिकाओं को प्रत्येक खेल में प्रशिक्षित कर खेलों की और बढ़ाएं। श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को देश भर में संचालित कर रहे हैं। लोगों में भी बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पीवी सिंधू ने स्वर्ण पदक जीतकर बेटियों का हौंसला बढ़ाया है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार को कार्ययोजनाएं तैयार कर खेलों के लिए बालिकाओं को प्रशिक्षित कर प्रोत्साहित करें। श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि बेटियां देश का गौरव हैं। समाज में बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोका जाए और भ्रूण हत्या जैसे अभिशाप को पूर्ण रूप से समाप्त करने की आवश्यकता है। स्कूल कालेजों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में बेटियों को हिस्सा लेना चाहिए। बेटियों का उत्साहवर्द्धन किया जाना चाहिए। अभिभावकों को भी बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ोतरी करने में योगदान देने की आवश्यकता है। पीवी सिंधू ने देश की बेटियों का मान बढ़ाने का काम किया है। बालक बालिकाओं में किसी भी प्रकार की असमानता नहीं होनी चाहिए। तरक्की के मार्ग सभी के लिए समान रूप से खोले जाएं। बधाई देने वालों में महंत रामकिशन दास, स्वामी ललितानंद गिरी, महंत जसविन्दर सिंह, महंत निर्मल दास, महंत जमनादास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, महंत श्यामप्रकाश, महंत विनोद महाराज, स्वामी, स्वामी ऋषि रामकिशन आदि सहित बड़ी संख्या में संत समाज ने पीवी सिंघू के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

Related Post