Latest News

मंगल पाण्डेय की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया नमन


हिन्दुस्तान की आजादी के लिए असंख्य वीरो ने बलिदान दिया जिनमे कितने बहादुरो को हम याद करते है इसके अलावा कितने ही वीरों को हम उनके त्याग एवं बलिदान के प्रति हदय के भावों से अभिव्यक्ति द्वारा स्मरण करते हुए नमन करते है। आज 19 जुलाई देश के पहले क्रांन्तिकारी मंगल पांडेय की 193 वी जयन्ती पर उनके प्रति नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित करते है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार-19 जुलाई हिन्दुस्तान की आजादी के लिए असंख्य वीरो ने बलिदान दिया जिनमे कितने बहादुरो को हम याद करते है इसके अलावा कितने ही वीरों को हम उनके त्याग एवं बलिदान के प्रति हदय के भावों से अभिव्यक्ति द्वारा स्मरण करते हुए नमन करते है। आज 19 जुलाई देश के पहले क्रांन्तिकारी मंगल पांडेय की 193 वी जयन्ती पर उनके प्रति नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित करते है। मंगल पांडेय का जन्म 19 जुलाई 1827 को बलिया, उ0प्र0 मे हुुआ। भारत मे व्यापार की योजना से ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सेना ने सन 1849 मे शामिल हुए। सन 1856 से ब्रिटिश सेना ने ग्रीस तथा चर्बी लगे कारतूस का उपयोग करना शुरू किया। जिसके कारण फरवरी 1857 मे इन कारतूसों का मुंह से प्रयोग होने तथा ग्रीस व चर्बी का लगा होने के कारण रोष पैदा हो गया। इस विरोेध को चिंगारी बनने मे ज्याा समय न लगा और 29 मार्च 1857 को मंगल पांडेय ने अंग्रेंजों के खिलाफ आवाज उठाई। मंगल पांडेय के नेतृत्व यह विरोध जन आंदोलन बन गया और अंग्रेजी शासन लडखडा गया। जिसके कारण अंग्रेंजो ने मंगल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और बैरकपुर परेड ग्रांउड में 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटका दिया। अंग्रेजी हुकूमत के शासन को जड से उखाडने का शंखनाद इसी बलिदानी से आरम्भ हुआ। हमस ब देश के ऐसे वीर बलिदानी की जंयती पर उनका स्मरण करते हुए उन्हे सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित करते है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने अपने अपने घरो में मंगल पांडेय का स्मरण करते हुए श्रद्वांजलि अर्पित की। जिसमे महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, महासचिव डाॅ0 शिव कुमार चैहान, कोषाध्यक्ष योगेन्द्रपाल सिंह राठौर, कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र सिंह चैहान, मनवीर सिंह, तनुज शेखावत, डाॅ0 बिजेन्द्र सिंह चैहान आदि द्वारा मंगल पांडेय को हदय से नमन किया गया।

Related Post