Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ नही-कर्मवीर सिंह विर्क


आदि शक्ति महाकाली आश्रम में भाजपा नेता कर्मवीर सिंह विर्क पिहोवा हरियाणा ने कहा कि सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ नही है। कर्मवीर सिंह विर्क ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को लगातार आगे ले जा रहे हैं।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 4 सितम्बर। आदि शक्ति महाकाली आश्रम में भाजपा नेता कर्मवीर सिंह विर्क पिहोवा हरियाणा ने कहा कि सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ नही है। कर्मवीर सिंह विर्क ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को लगातार आगे ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। देश लगातार आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म को पूरे विश्व में एक नई पहचान मिली है। भारत सैन्य शक्ति से भी मजबूत हुआ है। स्वामी संजीव महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। दस साल के उनके शासनकाल में देश मजबूत हुआ है। देश के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर चलते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गयी हैं। जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। स्वामी संजीव महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व गुरू के रूप में प्रतिष्ठित होगा।

ADVERTISEMENT

Related Post